केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के विदेश व्यापार, आर्थिक और प्रवासी फ्रांसीसी नागरिक मंत्रालय के विशेष मंत्री ओलीवियर बेख्त से कल मुलाकात की। ओलीवियर बेख्त इस समय भारत के दौरे पर आये हुये हैं।
दोनों मंत्रियों ने अपने-अपने यहां की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। चर्चा के दौरान ओलीवियर बेख्त ने जानकारी दी कि यूरो ज़ोन में फ्रांस की सबसे कम 5.2 प्रतिशत महंगाई दर है, जो यूरोपीय संघ के अन्य देशों की औसत महंगाई दर से आधी है। इसके अलावा फ्रांस में बेरोजगारी दर सात प्रतिशत पर टिकी हुई है और 2022 में सकल घरेलू उत्पाद 2.6 प्रतिशत रहा है। उम्मीद की जाती है कि इस वर्ष इसमें 0.5 से एक प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।
पीयूष गोयल ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है। भारत पहले दो अंकों की महंगाई दर का आदी रहा है, लेकिन अब यह दो अंकों से घटकर 6 से 6.5 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विकास, सकल घरेलू उत्पाद का 6.8 प्रतिशत रहा और नाममात्र दरों पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पीयूष गोयल ने बताया कि व्यापार में वृद्धि हो रही है और अभी बहुत कुछ किया जा सकता है। राफेल की खरीद और हाल में एयरबस के ऑर्डर के आधार पर इस साझेदारी का और मूल्यसंवर्धन हुआ है। ओलीवियर बेख्त ने उल्लेख किया कि द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 15.1 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो पिछले दशक में दोगुना हो गया है। इसी तरह फ्रांस से विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 10 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। इस तरह फ्रांस, भारत में निवेश करने वाला सबसे बड़ा निवेशक देश है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी कंपनियां भारत में निवेश करने के लिये बहुत इच्छुक हैं।
भारतीय कंपनियां फ्रांस में निवेश बढ़ा रही हैं और इस समय 300 मिलियन यूरो का निवेश किया गया है। पीयूष गोयल ने बताया कि भाषा की बाधाओं को तोड़कर व्यापार को और विस्तार दिया जा सकता है।
दोनों मंत्रियों ने भारत – ईयू एफटीए वार्ता से जुड़े प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा की, जिसके तहत बाजार सुगमता से जुड़े मामलों पर विचार किया गया। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले 10 वर्षों के दौरान 2000 व्यापारिक हवाई जहाज खरीदना चाहता है। इस तरह स्वदेशी और अंतर्राष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिये भारत में व्यापारिक जहाज बनाने के अपार अवसर हैं।
दोनों मंत्रियों ने विश्व व्यापार संगठन में आपसी हितों के विषयों पर भी चर्चा की।
ओलीवियर बेख्त ने भारत में फ्रांसीसी कंपनियों के प्रत्यक्ष निवेश की बात की और कहा कि अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा और गतिशीलता में पारस्परिक अवसर हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि कोच्चि, नागपुर और अहमदाबाद में फ्रांस जन परियोजनाओं को समर्थन देता रहा है।
पीयूष गोयल ने अगस्त 2023 में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान ओलीवियर बेख्त को फ्रांसीसी समुदाय के साथ भारत आने का न्योता दिया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment