Categories: News-Headlines

पीयूष गोयल ने कहा कि हालिया वर्षों के दौरान नॉर्डिक क्षेत्रों में भारत की ओर से निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हालिया वर्षों के दौरान नॉर्डिक क्षेत्रों में भारत की ओर से निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आज नई दिल्ली में दूसरे सीआईआई भारत नॉर्डिक-बाल्टिक व्यापार संगोष्ठी- 2023 को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री ने इसका उल्लेख किया कि साल 2018-19 से 2022-23 की अवधि में नॉर्डिक क्षेत्र में भारत की ओर से निर्यात में 39 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और फिनलैंड व नॉर्वे को किए जाने वाले निर्यात में क्रमशः 100 फीसदी और 80 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि हालिया वर्षों में इस क्षेत्र का भारत के साथ संबंध में नजदीकी बढ़ी है। उन्होंने आगे बताया कि नॉर्डिक-बाल्टिक क्षेत्र में भारतीय व्यंजन, बॉलीवुड, योग, आयुर्वेद और वस्त्र काफी लोकप्रिय हैं।

पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि नॉर्डिक-बाल्टिक देशों के पास सर्वश्रेष्ठ नवाचार, हरित तकनीक, एआई और ब्लॉकचेन-आधारित रूपांतरण, आपूर्ति श्रृंखला लॉजिस्टिक्स और फिनटेक हैं। उन्होंने बताया कि ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां भारत के साथ सहयोग की काफी बड़ी संभावना है, क्योंकि भारत ने विशाल खनिज संसाधनों और प्रतिभाओं के साथ एक आर्थिक महाशक्ति होने के अलावा इन क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। नॉर्डिक देशों के नेताओं की उपस्थिति में श्री गोयल ने कहा कि यह वैश्विक चुनौतियों व अवसरों के लिए समान दृष्टिकोण के साथ सहभागिता, नवाचार और साझी समृद्धि का एक रोमांचक युग है।

इसके अलावा पीयूष गोयल ने नॉर्डिक-बाल्टिक देशों की कंपनियों को भारत में आयोजित होने वाले आगामी व्यापार मेलों में प्रदर्शन करने, हिस्सा लेने और सहयोग करने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने आगे बताया कि भारतटेक्स, जो कि 26 फरवरी, 2024 से शुरू होकर 29 फरवरी, 2024 तक संचालित होगा, इसमें लगभग 40 देशों के 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। भारत मोबिलिटी शो 1 फरवरी से 3 फरवरी, 2024 तक संचालित होगा और इसमें ऑटो मेले का प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी प्रमुख विशेषता इलेक्ट्रिकल हिस्सा होगा।

इस अवसर पर आइसलैंड के विदेश मंत्रालय स्थित जलवायु के लिए विशेष दूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन, एस्टोनिया के आर्थिक और विकास मामलों की उप मंत्री मारिन रत्निक, लातविया के लातवियाई अर्थव्यवस्था मंत्रालय में संसदीय सचिव जर्गिस मिजेनिस, लिथुआनिया के विदेश मामलों के उप मंत्री एगिडिजस मिलुनास, नार्वे के उप विदेश मंत्री एंड्रियास मोत्जफेल्ट क्रेविक, फिनलैंड के विकास सहयोग व विदेश व्यापार मंत्री श्री विले ताविओ, स्वीडन के वित्तीय बाजार मंत्री निकलस विकमैन और फरो आइलैंड्स के प्रधानमंत्री अक्सेल विल्हेमसन जोहान्सन ने भारत के साथ नॉर्डिक देशों के संबंधों पर अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.