Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने अधिकारियों से एक जिला एक उत्पाद और आकांक्षी जिला कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में सहायक सचिव पाठ्यक्रम, 2022 के समापन सत्र में 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अमृत काल के दौरान देश की सेवा करने और पंच प्रण को साकार करने में मदद करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में एक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने में अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने लीक से हटकर चिंतन करने और अपने प्रयासों में समग्र दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस तरह के समग्र दृष्टिकोण के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री ने नवाचार के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह किस तरह सामूहिक प्रयास और देश में कार्य संस्कृति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह कई मंत्रालयों के एक साथ आने और ‘संपूर्ण सरकार’ वाले दृष्टिकोण के माध्यम से एक टीम के रूप में काम करने के कारण संभव हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किस तरह से शासन का ध्यान दिल्ली से बाहर, देश के सभी क्षेत्रों में स्थानांतरित हो गया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे महत्वपूर्ण योजनाएं अब दिल्ली के बाहर के स्थानों से शुरू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि अधिकारी कार्य क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति की समझ विकसित करें और जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ अपने संबंध को मजबूत करें। उन्होंने उन्हें एक जिला एक उत्पाद पर ध्यान केंद्रित करने और अपने जिले के उत्पादों के निर्यात के अवसरों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के लिए अपनी कार्य योजना तैयार करने को भी कहा। मनरेगा के बारे में बताते हुए, प्रधानमंत्री ने योजना को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही। उन्होंने जनभागीदारी की भावना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह दृष्टिकोण कुपोषण से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समय से पहले जन धन योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के महत्व के बारे में बताया और अधिकारियों को गांवों में लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था और यूपीआई से जोड़ने का प्रयास करने का आह्वान किया। इसके अलावा, राष्ट्र की सेवा के महत्व पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने अपने कर्तव्यों को निभाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘राजपथ’ की मानसिकता अब ‘कर्तव्य पथ’ की भावना में बदल गई है।

इस कार्यक्रम के दौरान सहायक सचिवों द्वारा प्रधानमंत्री को आठ प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के विषयों में पोषण ट्रैकर: पोषण अभियान की बेहतर निगरानी के लिए उपकरण; भाषिणी के माध्यम से बहुभाषी ध्वनि आधारित डिजिटल पहुंच को सक्षम करना; कॉर्पोरेट डेटा प्रबंधन; मातृभूमि जियोपोर्टल-शासन के लिए भारत का एकीकृत राष्ट्रीय जियोपोर्टल; सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की पर्यटन क्षमता, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से डाकघरों का बदलाव करना, रीफ जैसी कृत्रिम संरचनाओं के माध्यम से समुद्रतटीय मत्स्यपालन का विकास; और कंप्रेस्ड बायोगैस- भविष्य के लिए ईंधन शामिल हैं। इस वर्ष 2020 बैच के कुल 175 आईएएस अधिकारियों को भारत सरकार के 63 मंत्रालयों/विभागों में 11 जुलाई 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक सहायक सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.