Categories: News-Headlines

पीएम मोदी कल गुजरात के मेहसाणा में तीन हजार करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे साढ़े चौदह हजार करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मेहसाणा, भरूच, जामनगर और अहमदाबाद का दौरा करेंगे।

यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री मोदी मेहसाणा में तीन हजार नौ सौ करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोढेरा गांव को 24 घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला गांव घोषित करेंगे। अपनी तरह की इस पहली परियोजना ने मोढेरा के सूर्य मंदिर को सौर ऊर्जा से रोशन करने की प्रधानमंत्री परिकल्‍पना को मूर्त रूप दिया है।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद-मेहसाणा गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत साबरमती-जागूडान रेलखंड, ओएनजीसी की नंदासन जियोलॉजि‍कल तेल उत्‍पादन परियोजना, खेरवा से शिंगोडा झील तक सुजलाम् सुफलाम नहर, धारोई बांध से जुड़ी वडनगर खेरालू और धारोई समूह सुधार स्‍कीम राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। वे जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें शामिल हैं – राष्‍ट्रीय राजमार्ग-68 पर पाटन से गुजरिया के बीच चार लेन की सड़क बनाना, दूधसागर डेयरी में स्‍वचालित दुग्‍ध पाउडर संयंत्र और यूएचटी दुग्‍ध कार्टन संयंत्र। प्रधानमंत्री मोढेश्‍वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी भरूच के आमोद में आठ हजार करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली कुछ परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। दवा-निर्माण क्षेत्र में देश को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जम्‍बूसार में थोक औषधि उद्यान की नींव रखेंगे। वे अहमदाबाद में मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे जो जरूरतमंद बच्‍चों का शैक्षिक परिसर है।

मंगलवार को, प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के पास असरवा के सिविल अस्‍पताल में विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं लगभग तेरह सौ करोड़ रूपये की हैं। जामनगर में प्रधानमंत्री एक हजार चार सौ साठ करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली कुछ परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं सिंचाई, बिजली, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।

प्रधानमंत्री मध्‍य प्रदेश में उज्‍जैन भी जाएंगे जहां वे श्री महाकाल लोक राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना के पहले चरण में, विश्‍वस्‍तरीय सुविधाएं शुरू कर श्रद्धालुओं की मंदिर-यात्रा के अनुभव को और अच्‍छा बनाया जाएगा। लगभग साढ़े आठ सौ करोड़ रूपये लागत वाली इस परियोजना से पूरे इलाके को भीड़-भाड़ से मुक्‍त किया जाएगा और ऐतिहासिक ढांचे को संरक्षित तथा बहाल किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.