Categories: News-Headlines

पीएम मोदी और UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने केवडिया में मिशन LiFE का उद्घाटन किया

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने केवडिया में मिशन LiFE का उद्घाटन किया। इस मौके पर, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राज्य के मुख्मयंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, मिशन LiFE P3 की अवधारणा को मजबूत करेगा। P3 यानी ‘प्रो प्लेनेट पीपल’। आज हम ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां इस बात की चर्चा रहती है कि कौन किस देश या गुट के साथ या ख़िलाफ़ है। लेकिन मिशन LiFE ‘प्रो प्लेनेट पीपल’ के तहत जोड़ता है और विचार से समाहित कर एक कर देता है। यह ‘लाइफस्टाइल ऑफ द प्लेनेट, फॉर द प्लेनेट और बाय द प्लेनेट’ के मूल सिद्धांत पर चलता है। हमने LED बल्ब की योजना शुरू की और देश का प्राइवेट सेक्टर भी इसमें भागीदार बना। भारत में आए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को जानकर हैरानी होगी कि कुछ ही समय में भारत के लोगों ने 160 करोड़ से ज़्यादा LED बल्ब घरों में लगाए जिसकी वजह से 100 मीलियन टन से अधिक का CO2 उत्सर्जन कम किया।

मिशन लाइफ के लॉन्च पर वीडियो संदेश में एस्टोनिया की PM काजा कलास ने कहा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। मिशन लाइफ को लॉन्च करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ उनके नेतृत्व के लिए हम PM मोदी के आभारी हैं।

वीडियो संदेश द्वारा मिशन लाइफ के शुभारंभ पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा, ऐसे समय में जब हमारी दुनिया भू-राजनीतिक तनावों के अधीन है, हमें सहयोग चुनना होगा क्योंकि कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता है, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन का।

मिशन लाइफ पर यूके की PM लिज़ ट्रस ने कहा, हमें अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हम क्लाइमेट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए भारत जैसे भागीदारों के साथ निवेश कर रहे हैं। मैं मिशन लाइफ को लॉन्च करने में भारत के नेतृत्व की सराहना करती हूं।

‘मिशन लाइफ’ के शुभारंभ पर जॉर्जिया के PM इराकली गरिबश्विली ने कहा, जॉर्जिया इस वैश्विक पहल का स्वागत और पूरी तरह से समर्थन करता है जिसे PM मोदी द्वारा शुरू किया गया है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देता है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.