नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इंडियाज टेकडे चिप्स फॉर विकासित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस अभूतपूर्व अवसर पर हमारे साथ देश के 60 हजार से ज्यादा कॉलेज, यूनिवर्सिटी और एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी जुड़े हुए हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज का ये दिन ऐतिहासिक है आज हम इतिहास रच रहे हैं और उज्जवल भविष्य की तरफ बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। आज सेमीकंडक्टर उत्पादन से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपए के तीन परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ये भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन का एक ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज युवा देख रहे हैं कि भारत किस तरह प्रगति के लिए, आत्मनिर्भरता के लिए, ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी उपस्थिति के लिए चौतरफा काम कर रहा है। इन प्रयासों से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आत्मविश्वास से भरा युवा कहीं भी हो, वो अपने देश का भाग्य बदल देता है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज एक साथ तीन सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन है। तीनों परियोजना और हाल में हुए माइक्रॉन परियोजना, इन चारों को मिलकर 4 बड़े प्लांट तैयार होंगे और भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित होगी। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में सेमीकंडक्टर उद्योग का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है। इन चारों में से एक प्लांट आज असम में लगा है। डबल इंजन की सरकार में कैसे काम होता है ये चारों प्लांट इसका उदाहरण हैं।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment