Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 8,895 नए रोगी सामने आए, विड टीकाकरण के तहत अब तक 127.61 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके

पिछले 24 घंटों में 1,04,18,707 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 127.61 करोड़ (1,27,61,83,065) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,32,44,514 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 6,918 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,40,60,774 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.35% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 161 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,895 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 99,155 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.29 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,26,064 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 64.72 करोड़ (64,72,52,850) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.80 प्रतिशत है जो पिछले 21 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.73 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 62 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 97 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.