Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 26,727 नए रोगी सामने आए, कोविड टीकाकरण 89 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 28,246 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,43,144 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.86% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। पिछले 96 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 26,727 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 2,75,224 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 196 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.82 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों में 64,40,3451 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 89 करोड़ (89,02,08,5007) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 86,46,674 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,20,899 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.04 करोड़ (57,04,77,338) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.70 प्रतिशत है जो पिछले 98 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.76 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 32 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 115 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

UIDAI ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक सदृढ़ता को बढ़ाने के लिए NFSU के साथ हाथ मिलाया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर… Read More

2 hours ago

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने नई दिल्ली में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस और रणनीतिक निहितार्थों पर सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधान सेना अध्‍यक्ष-चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली में एकीकृत… Read More

2 hours ago

कैबिनेट ने गुजरात के वडीनार में अत्याधुनिक जहाज मरम्मत केंद्र के निर्माण को स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने आज गुजरात के… Read More

2 hours ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम में आईआईटी मद्रास के पहले ‘प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आईआईटी मद्रास… Read More

2 hours ago

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के लिए वर्ष 2026-27 चीनी उत्पादन सीज़न के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल स्वीकृत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गन्ना… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.