पिछले 24 घंटों में 92 लाख से अधिक (92,07,700) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 152.89 करोड़ (1,51,89,70,294) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,63,81,175 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। देश में प्रीकॉशन डोज़ की कल कुल 9,84,676 डोज़ लगाई गईं जिसमें से हेल्थकेयर वर्कर्स को 5,19,604, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2,01,205 और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 2,63,867 प्रीकॉशन डोज़ लगाई गईं
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले आए, 69,959 रिकवरी हुईं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटों में 69,959 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,45,70,131 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 8,21,446 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 2.29 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,79,928 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 69.31 करोड़ (69,31,55,280) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 8.85 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 10.64 प्रतिशत है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment