Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 13,154 नए रोगी सामने आए, कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 143.83 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके

पिछले 24 घंटों में 63,91,282 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 143.83 करोड़ (1,43,83,22,742) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,53,47,226 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 7,486 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,58,778 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.38 % है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 63 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 13,154 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 82,402 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.24 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,99,252 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.64 करोड़ (67,64,45,395) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.76 प्रतिशत है जो पिछले 46 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.10 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 87 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 122 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान अपने क्रिकेट विश्लेषण, कमेंट्री और हालिया बयानों के कारण फिर से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

 इरफ़ान पठान: मैदान से बाहर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर… Read More

24 minutes ago

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

34 minutes ago

वंदे भारत के फर्स्ट एसी कोच की शानदार सुविधाएं और लग्जरी इंटीरियर देख आप हवाई यात्रा को भी भूल सकते हैं।

 प्लेन जैसी फीलिंग नहीं, उससे भी आगे! अंदर से इतना शानदार है वंदे भारत का… Read More

2 hours ago

मनाली और नैनीताल की भीड़ छोड़िए, इस गर्मी परिवार के साथ भारत के इन 5 शांत हिल स्टेशनों का आनंद लीजिए।

 मनाली-नैनीताल में भयंकर ट्रैफिक जाम! इस गर्मी भीड़ से दूर परिवार संग घूम आएं भारत… Read More

3 hours ago

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बिजली बिल में 10% तक बढ़ोतरी की संभावना।

 उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से 10% बढ़ा हुआ आएगा बिल उत्तर प्रदेश… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.