Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 58,097 नए मामले दर्ज, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 147.72 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्‍सीन की 96 लाख से अधिक (96,43,238) डोज दी गईं, जिससे देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार 147.72 करोड़ (147,72,08,846) के स्‍तर को पार कर गई है। यह उपलब्धि 1,58,21,510 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 15,389 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत से अब तक) 3,43,21,803 हो गई है। परिणामस्‍वरूप भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 58,097 नए मामलों का पता चला है। भारत के सक्रिय मामलों की संख्‍या वर्तमान में 2,14,004 है। देश के कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों का योगदान 0.61 प्रतिशत हैं।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता का लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,88,647 जांच की गई। देश में अभी तक कुल मिलाकर 68.38 करोड़ से अधिक (68,38,17,242) परीक्षण किए गए हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत चल रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

43 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.