Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 45,951 नये मामले, कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़कर 33.28 करोड़ हुआ

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 45,951 नये मामले दर्ज किये गये। लगातार तीन दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है।

भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,37,064 रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 15,595 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.77 प्रतिशत हैं।

भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से उबर रहे हैं, जिसे मद्देनजर रखते हये अब 48वें दिन लगातार नये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 60,729 रिकवरी दर्ज की गई। रोजाना आने वाले नये मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 हजार (14,778) से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,94,27,330 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 60,729 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 96.92 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,60,757 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 41.01 करोड़ से अधिक (41,01,00,044) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.69 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही। यह पिछले 23 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

भारत में टीकाकरण दायरा कल 33 करोड़ के पार हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 44,33,853 सत्रों के जरिये टीके की कुल 33,28,54,527 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 36,51,983 खुराकें दी गईं। सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.