भारत में पिछले 24 घंटों में 45,352 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,99,778 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.22 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 34,791 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,20,63,616 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत पर पहुंची गई है।
एक अहम उपलब्धि में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंच गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 74,84,333 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.09 करोड़ (67,09,59,968) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,34,846 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,66,334 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.65 करोड़ से अधिक (52,65,35,068) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.66 प्रतिशत है और यह पिछले 70 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.72 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 88 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment