Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 41,195 नए मामले दर्ज जबकि 39,069 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत हुई

भारत की रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत हो गई है। यह भारत में महामारी प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है। महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,12,60,050 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,069 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 41,195 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 46 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। भारत के सक्रिय मामले आज 3,87,987 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.21 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 21,24,953 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत में अब तक 48.73 करोड़ से अधिक (48,73,70,196) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.23 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.94 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर अब लगातार 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 66 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 52 करोड़ के ऐतिहासिक लैंडमार्क स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 59,97,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 52,36,71,019 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 44,19,627 टीके लगाये गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.