Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 39,097 नए मामले दर्ज जबकि 35,087 लोग ठीक हुए, रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों के दौरान 39,097 दैनिक नए मामले दर्ज

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 42.78 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, 52,34,188 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 42,78,82,261 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 42,67,799 डोज लगाई गई हैं। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,05,03,166 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 35,087 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 39,097 दर्ज किए गए। लगातार 27 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले 4,08,977 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है। देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 16,31,266 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 45.45 करोड़ (45,45,70,811) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.22 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.40 प्रतिशत रही । लगातार 33 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और यह पिछले लगातार 47 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.