Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 38,948 नए मामले दर्ज जबकि 43,903 रोगी स्वस्थ हुए, टीकाकरण कवरेज 68.75 करोड़ से अधिक

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 71 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 39,948 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 4,04,874 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.23% हैं।

पिछले 24 घंटों में 43,903 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,81,995 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.44% है।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,10,649 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.14 करोड़ (53,14,68,867) जाँच की गई हैं।
देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 73 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.58 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.76 प्रतिशत है। लगातार पिछले 7 दिनों से पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम और 91 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68.75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 25,23,089 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.75 करोड़ (68,75,41,762) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,77,219 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.