Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 38,792 नए मामले दर्ज, रिकवरी दर बढ़ कर 97.28 प्रतिशत हुई, कोविड-19 कुल टीकाकरण कवरेज 38.76 करोड़ के पार

भारत में पिछले 24 घंटों में 38,792 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 17 दिनों से निरंतर 50,000 दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर एवं सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। महामारी के आरंभ होने के समय से संक्रमित हुए कुल लोगों में से 3,01,04,720 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 41,000 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह कुल रिकवरी दर का 97.28 प्रतिशत है जिसमें निरंतर वृद्धि का रुझान देखा जा रहा है। भारत के सक्रिय मामले आज 4,29,946 हैं और सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के अब केवल 1.39 प्रतिशत हैं।

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 38.76 करोड़ से अधिक हो चुका है। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 49,10,876 सत्रों के जरिये कुल 38,76,97,935 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 37,14,441 टीके लगाये गए। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 19,15,501 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अभी तक 43.59 करोड़ से अधिक (43,59,73,639) जांचें की हैं। जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर में बढ़ गई है, साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी में निरंतर गिरावट देखी गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.25 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.10 प्रतिशत है। लगातार 23वें दिन दैनिक पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत से कम रही है और अब पिछले 37 दिनों से पांच प्रतिशत से कम रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वस्त्र क्षेत्र के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 27 अप्रैल, 2026 को नई… Read More

3 hours ago

22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस 20 कोच के साथ चलेगी

भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच से… Read More

3 hours ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक और केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया माध्यम से प्राप्त फीडबैक पर कर्नाटक… Read More

3 hours ago

डाक विभाग और DTDC ने देश भर में लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग और डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड ने देश भर में लॉजिस्टिक्स… Read More

3 hours ago

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.