पिछले 24 घंटों में भारत में रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत पहुंच गई है। भारत में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक की यह सबसे अधिक रिकवरी दर है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,12,20,981लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 40,013 मरीज स्वस्थ हुये हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,353 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 45 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 51.90 करोड़ के पार पहुंच गया है। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 59,57,616 सत्रों के जरिये टीके की कुल 51,90,80,524 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 41,38,646 खुराकें लगाई गईं।
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,86,351 दर्ज की गई है। यह 140 दिनों में दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.21 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद अब तक की सबसे कम दर है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,77,962 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 48.50 करोड़ से अधिक (48,50,56,507) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.34 प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.16 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 16 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और 65 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment