Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 36,401 नये मामले दर्ज जबकि 39,157 मरीज स्वस्थ हुये, रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत

कोविड-19 महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,15,25,080. लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 39,157 मरीज स्वस्थ हुये हैं। भारत में रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 36,401 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 53 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,64,129 दर्ज की गई है, जो 149 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.13 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है।

पिछले 24 घंटों में 56,36,336 खुराकें लगाने के साथ कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 56.64 करोड़ (56,64,88,433) के पड़ाव के पार पहुंच गया। यह लक्ष्य 63,13,210 सत्र के जरिए प्राप्त किया गया।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,73,757 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 50.03 करोड़ से अधिक (50,03,00,840) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.95 प्रतिशत है, जो पिछले 55 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.94 प्रतिशत रही, जो पिछले 23 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 72 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.