Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 34,457 नए मामले दर्ज, रिकवरी दर 97.54 प्रतिशत हुई, कोविड-19 टीकाकरण 57.61 करोड़ के पार

भारत में पिछले 24 घंटों में 34,457 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 36,347 कोरोना संक्रमित रोगियों के ठीक होने से कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गई है। रिकवरी दर 97.54 प्रतिशत पर पहुंची गई है जो मार्च, 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।

कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने और नए मामलों में कमी सक्रिय मामलों को 3,61,340 तक कम कर दिया है जो कि 151 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिविटी मामलों का केवल 1.12 प्रतिशत हैं जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 17,21,205 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर भारत ने अबतक 50.45 करोड़ से अधिक (50,45,76,158) जांच की जा चुकी है। पिछले 57 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.98 प्रतिशत, 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 2.00 प्रतिशत है। पिछले 26 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 75 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में 36,36,043 लोगों का टीकाकरण करने से भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 57.61 (57,61,17,350) करोड़ के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 64,01,385 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

16 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

16 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

16 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

16 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.