भारत में रिकवरी दर 97.51 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। कोविड महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,48,754 मरीज कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 36,830 मरीज स्वस्थ हुये हैं। 154 दिनों में भारत में दैनिक नये मामलों में सबसे कम (25,166) मामले दर्ज किये गये। लगातार 51 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,69,846 दर्ज की गई है, जो 146 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.15 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,63,985 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.66 करोड़ से अधिक (49,66,29,524) जांचें की गईं हैं। पॉजिटिविटी दर इस समय 1.98 प्रतिशत है, जो पिछले 53 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.61 प्रतिशत रही, जो पिछले 22 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 71 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में भारत ने टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराकें लगाईं। हमारे अभियान के शुरू होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 55 करोड़ के पड़ाव पर पहुंच गया। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 62,12,108 सत्रों के जरिये टीके की कुल 55,47,30,609 खुराकें लगाई गईं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment