भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,20,529 दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं जो लगभग दो महीनों ( 58 दिनों) में सबसे कम है। देश ने अब लगातार 9 दिनों से 2 लाख से कम दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। यह केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले अब 15,55,248 हैं। सक्रिय मामले लगातार 5 दिनों से 20 लाख से कम हैं। पिछले 24 घंटों में 80,745 की कुल गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 5.42 प्रतिशत हैं। लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में भारत की दैनिक रिकवरी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 1,97,894 रिकवरी दर्ज की गई। दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों में 77,365 और अधिक रिकवरी दर्ज की गई।
जितने लोग संक्रमित हुए, उनमें से 2,67,95,549 लोग पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 1,97,894 रोगी रिकवर हुए हैं। इससे कुल रिकवरी दर बढ़कर 93.38 प्रतिशत तक पहुंच गई है जिसमें वृद्धि का रुझान देखा जा रहा है।
देश में पिछले 24 घंटों में कुल 20,84,421 जांचें की गईं और कुल मिलाकर भारत अभी तक 36.1 करोड़ से अधिक (36,11,74,142) जांचें कर चुका है। जहां एक ओर देश भर में जांचों में बढोतरी हुई है, साप्ताहिक पॉजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिव दर वर्तमान में 6.89 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिव दर आज 5.78 प्रतिशत पर है। लगातार 12 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पॉजिटिविटी दर का रुझान जारी है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 22.78 करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 36,50,080 टीके लगाये गए। आज सात बजे सुबह तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 32,00,677 सत्रों के जरिये कुल 22,78,60,317 टीके लगाये जा चुके हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment