Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,17,532 नए मामले सामने आए, अब तक 9,287 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए

पिछले 24 घंटों में 73 लाख से अधिक (73,38,592) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 159.67 करोड़ (1,59,67,55,879) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,71,82,273 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 2,23,990 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,58,07,029 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.69 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 3,17,532 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 19,24,051 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.03 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,35,180 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 70.93 करोड़ (70,93,56,830) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.06 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 16.14 प्रतिशत है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.