पिछले 24 घंटों में 66,85,415 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 94 करोड़ (94,70,10,175) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,12,314 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 23,624 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.99% है।स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 105 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 18,166 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 2,30,971 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 208 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.68 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,83,212 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.25 करोड़ (58,25,95,693) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.57 प्रतिशत है जो पिछले 107 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 41 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 124 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment