Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,98,696 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,311 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 41 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,597 पर पहुंच गई। इन 41 मृतकों में वे चार लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में डाले हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,311 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,396 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.80 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 4,37,83,788 कोविड-19 से उबर चुके हैं, जबकि संक्रमण से मौत की दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 211.91 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई, उनमें हरियाणा के छह, महाराष्ट्र और पंजाब के चार-चार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के तीन-तीन, दिल्ली, गुजरात और ओडिशा के दो-दो तथा चंडीगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश का एक-एक मरीज शामिल है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.