Categories: News-Headlines

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने भारत सरकार को अब तक के सबसे अधिक 2,033 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया

देश की अग्रणी एनबीएफसी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने भारत सरकार द्वारा रखे गए इक्विटी शेयरों पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश के रूप में भारत सरकार को 554 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह 832 करोड़ रुपये के पहले अंतरिम लाभांश और इससे पहले पीएफसी द्वारा भारत सरकार को भुगतान किए गए 647 करोड़ रुपये के दूसरे अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

अंतरिम लाभांश आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) की जानकारी केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल को पीएफसी के सीएमडी परमिंदर चोपड़ा ने आज, 3 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में दी। पीएफसी के निदेशक (परियोजनाएं) राजीव रंजन झा और पीएफसी के निदेशक (वाणिज्यिक) मनोज शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

तीसरे अंतरिम लाभांश @ 30 प्रतिशत अर्थात् 10-10 रुपये के अंकित मूल्य पर 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की घोषणा 11 मार्च, 2024 को आयोजित बोर्ड बैठक में निदेशक मंडल ने की थी।

इसके साथ, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पीएफसी द्वारा अपने शेयरधारकों को भुगतान किया गया कुल अंतरिम लाभांश @110 प्रतिशत यानि रु. 10 रुपये अंकित मूल्य के 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 3,630 करोड़ रुपये हो गया। यह पीएफसी द्वारा दिया गया अब तक का सबसे अधिक अंतरिम लाभांश है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

10 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.