केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और आरईसी लिमिटेड ने सभी प्रकार के ऋणों पर अपनी उधार दरों को 40 आधार अंक- बीपीएस तक कम कर दिया है।
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने ऋण की दरों को कम करने और प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए दोनों कंपनियों द्वारा किये जा रहे सतत प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। आर.के. सिंह ने कहा कि पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और आरईसी लिमिटेड द्वारा ऋण की दरों में लगातार कमी करने से ऊर्जा उपयोगिताओं को प्रतिस्पर्धी दरों पर उधार लेने तथा बिजली क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निवेश करने में मदद मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को विश्वसनीय तरीके से और सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा।
पिछले लगभग एक वर्ष में इन दोनों संगठनों ने ऋण की दरों में संचयी रूप से 3% तक की कमी की है।
अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लंबी अवधि के वित्त पोषण की आवश्यकता होती है, ऐसे में इन दरों को संशोधित कर 8.25% कर दिया गया है।
बीते एक या दो वर्षों में इन संगठनों द्वारा उधार की कम लागत के कारण दरों में कमी संभव हुई है।
यह बताना आवश्यक है कि पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और आरईसी लिमिटेड पहले से ही 6.25% की न्यूनतम ब्याज दरों पर अल्पावधि ऋण प्रदान कर रहे हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment