Categories: News-Headlines

पावरग्रिड ने मेघालय में अब तक के पहले इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन की आधारशिला रखी

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने कल शिलौंग के लापालांग स्थित अपने कार्यालय परिसर में मेघालय राज्य में अब तक के पहले इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन (ईवीसीएस) की आधारशिला रखी।

ईवीसीएस को फास्टर एडौप्शन एंड मॅन्यूफैक्चरिंग (हाइब्रिड) एंड इलेक्ट्रिक वेहीकल्स (फेम) इंडिया स्कीम फेज-2 के तहत डेवेलप किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत, पावरग्रिड शिलौंग नगर में 11 ईवीसीएस (पांच सार्वजनिक ईवीसीएस तथा 6 सरकारी प्रतिष्ठानों पर) विकसित करेगी। प्रत्येक स्टेशन में चार 15 केडब्ल्यू डीसी-001 चार्जर तथा एक केडब्ल्यू सीसीएस-2 चाडीमो चार्जर (डुएल गन) होगा जिससे शिलौंग नगर में कुल 66 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। 11 स्थानों में से समझौता ज्ञापन (एमओयू) 4 स्थानों के लिए किया गया है जिसमें लापालांग स्थित पावरग्रिड के कार्यालय परिसर, डेमथ्रिंग के एमटीसी वेयर हाउस, पॉलिसी बाजार के एमटीसी पार्किंग स्थान तथा पोलो के पोलो पार्किंग स्थान शामिल हैं।

पावरग्रिड ने ईवीसीएस व्यवसाय में बाजार की अग्रणी कंपनियों में अपनी जगह बनाई है और हैदराबाद, अहमदाबाद, दिल्ली, बंगलुरु, गुरुग्राम तथा कोच्चि जैसे भारत के प्रमुख शहरों में इसकी उपस्थिति है।

वर्तमान में पावरग्रिड के पास 172,154 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइन, 262 सब-स्टेशन तथा 446,940 एमवीए ट्रांसफार्मेशन क्षमता है। नवीनतम टूल्स तथा तकनीकों को अपनाने, ऑॅटोमेशन तथा डिजिटल सॉल्यूशंस के बढ़े हुए उपयोग के साथ पावरग्रिड ने > 99 प्रतिशत औसत ट्रांसमिशन प्रणाली को बनाये रखने में सक्षम रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.