पारादीप बंदरगाह ने अपने इतिहास में सबसे कम समय में 100 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो हैंडलिंग हासिल की, जो कार्गो हैंडलिंग में उत्कृष्टता और दक्षता के प्रति बदंरगाह की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसने लगातार 7वें वर्ष 100 एमएमटी का आंकड़ा पार करके एक बार फिर यह उपलब्धि दोहराई है और वर्तमान वित्तवर्ष में 18 दिसंबर को 100.28 एमएमटी का कार्गो थ्रूपुट हासिल किया है। विशेष रूप से, वित्तवर्ष 2022-23 में 100 एमएमटी का प्रतिष्ठित आंकड़ा 9 जनवरी 2023 को हासिल किया गया था। इस प्रकार, पिछले वित्तीय वर्ष में 284 दिनों के मुकाबले वर्तमान वित्तवर्ष में 22 दिन पहले, यानी 262 दिनों में कुल कार्गो थ्रूपुट में 9.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करके रिकॉर्ड बनाया। इस तरह पारादीप बंदरगाह ने अपने पूरे इतिहास के दौरान इस शताब्दी में सबसे तेज पीपीए हासिल किया है।
बंदरगाह वर्तमान वित्तवर्ष में 145 एमएमटी से अधिक कार्गो हैंडलिंग का सर्वकालिक रिकॉर्ड स्थापित करने की दहलीज पर है। इस वर्ष के दौरान बंदरगाह द्वारा शुरू किए गए विभिन्न प्रणाली सुधार उपायों ने विकास को गति दी है। पिछले वित्तवर्ष की तुलना में आउटबाउंड लौह अयस्क और पेलेट में उल्लेखनीय 69.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में यह 10.56 एमएमटी थी, जबकि वर्तमान वित्तवर्ष में 18 दिसंबर तक यह 17.85 एमएमटी है। बंदरगाह पर संभाले गए कुल कार्गो मात्रा का लगभग 30.38 प्रतिशत हिस्सा तटीय थर्मल कोयला प्रबंधन का है। बंदरगाह ने प्रमुख प्रदर्शन मापदंडों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। गोदी उत्पादकता प्रति जहाज प्रति दिन 32,689 मीट्रिक टन है, जो देश के सभी प्रमुख बंदरगाहों में सबसे अधिक है। माल उतार कर जहाज की वापसी का समय पिछले वर्ष के 47.60 घंटे के मुकाबले 42.01 घंटे दर्ज किया गया है।। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इसी तरह प्री-बर्थिंग डिटेंशन 1.73 घंटे के मुकाबले 1.18 घंटे है। इस प्रकार पारादीप बंदरगाह देश के तटीय शिपिंग केंद्र के रूप में उभर रहा है और इतिहास में पहली बार, पश्चिमी तट पर थर्मल कोयले की तटीय शिपिंग शुरू की गई है, यानी महाराष्ट्र स्थित पावर प्लांट के मामले में। यह पश्चिमी तट के अन्य क्षेत्रों में थर्मल कोयले की तटीय शिपिंग का विस्तार करने की भी योजना बना रहा है।
कार्गो हैंडलिंग में रणनीतिक सुधारों के साथ परिचालन उत्कृष्टता के प्रति बंदरगाह की प्रतिबद्धता ने इसे उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में एक प्रमुख स्पर्धी के रूप में स्थापित किया है। इस अवसर पर आज बोर्ड रूम में पीपीए के अध्यक्ष पी.एल. हरनाध द्वारा प्रतीकात्मक केक काटा गया। इस अवसर पर अन्य विभागाध्यक्ष और उप-विभागाध्यक्ष उपस्थिति थे।
उपरोक्त उपलब्धि के लिए, पीपीए के अध्यक्ष हरनाध ने पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनकी प्रेरणा, गतिशील नेतृत्व और मार्गदर्शन के तहत, पीपीए शानदार सफलता हासिल कर सका। उन्होंने बंदरगाह की सेवा करने की क्षमता में ऐसी अद्भुत उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, उपयोगकर्ता उद्योगों, स्टीवडोर्स, स्टीमर एजेंटों, ट्रेड यूनियनों, पीपीपी ऑपरेटरों को बधाई दी। पीपीए के अध्यक्ष ने पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, ओडिशा सरकार, भारतीय रेलवे, सीमा शुल्क और अन्य विभागों के सरकारी अधिकारियों के निरंतर समर्थन के लिए भी सराहना की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment