Categories: News-Headlines

पारसी नव वर्ष नवरोज़ आज मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न भागों में पारसी समुदाय आज नव वर्ष मना रहा है। लोग आज सुबह से ही परिजन और मित्रों से साथ उपासना स्थलों पर जा रहे हैं और बीते वर्ष को भावभीनी विदाई देने के साथ नए वर्ष – नवरूज़ का स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरूचिपूर्ण ढंग से घरों की सजावट की गई है।

यह त्यौहार पारसी सांस्कृतिक प्रभाव वाले कई देशों जैसे भारत, ईरान, इराक, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के कुछ हिस्‍सों में मनाया जाता है। भारत में पारसी समुदाय शेष विश्व के लगभग 200 दिन बाद नवरोज़ मनाता है क्योंकि यह शहंशाही कैलेंडर का पालन करता है।

ऐसा माना जाता है कि नवरोज़ 3000 साल पुराना त्योहार है और यह दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक पारसी धर्म से उभरा है। पारसियों का मानना है कि यह आध्यात्मिक नवीनीकरण और शारीरिक कायाकल्प का समय है। नवरोज़ पौराणिक कथाओं के फ़ारसी राजा जमशेद के जीवन से भी संबंधित है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.