पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी पुलिस की कार्रवाई में शनिवार को कथित तौर पर नौ आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम में बीती रात एक अन्य अभियान में दो सैनिक और एक आतंकवादी मारे गए थे।
प्रान्तीय आतंकवाद रोधी विभाग ने एक बयान में कहा कि बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग इलाके में एक अभियान चलाया गया था। इससे पहले इसी सप्ताह, उसी इलाके में एक बम धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी तथा 19 अन्य घायल हो गए थे। बयान में कहा गया कि आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलाई जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में नौ “आतंकवादी” मारे गए।
बयान में कहा गया कि मुठभेड़ के बाद नौ कलाशनिकोव राइफलें, विस्फोटक और रॉकेट से दागे जाने वाले ग्रेनेड बरामद किये गए।
इस बीच सेना के एक बयान के मुताबिक उत्तर पश्चिम में सुरक्षाबलों की छापेमारी के दौरान दो सैनिक और एक आतंकवादी की मौत हो गई। यह छापेमारी शुक्रवार को मीरन शाह में हुई थी जो अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान जिले का मुख्य शहर है। सेना के बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment