Categories: News-Headlines

पाकिस्तान में बाढ़ से अनुमानित आर्थिक नुकसान 10 अरब से बढ़कर 12 अरब 50 करोड़ डॉलर

पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ से अनुमानित आर्थिक नुकसान 10 अरब से बढ़कर 12 अरब 50 करोड़ डॉलर हो गया है। वित्त और योजना मंत्रालय, पाकिस्तानी स्टेट बैंक सहित एक उच्‍च समिति ने मूल्यांकन किया है कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ गई है।

देश की मुद्रास्फीति दर लगातार छठे महीने तेज हुई है और अगस्त में नए स्तर पर पहुंच गई। उपभोक्ता कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अगस्‍त में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पाकिस्तान सरकार के अनुसार बाढ़ के बाद 118 जिलों में करीब 37 प्रतिशत लोग गरीबी की हालत में आ गए है। बाढ़ से पहले बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर 5 फीसदी से घटकर 2 फीसदी रहने का अनुमान है।

2010 में आई बाढ़ से 78 जिले प्रभावित हुए थे, लेकिन हाल की बाढ़ से 118 जिलों में आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्रों को काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.