अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता ने, 31 अक्टूबर तक बिना वैध दस्तावेजों के सभी अफगानी प्रवासियों को निष्कासित करने की पाकिस्तान सरकार की नीति की आलोचना की है। इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण बताते हुए तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तानी नागरिकों, धर्म-गुरुओं और राजनीतिक नेताओं से अफगानी नागरिकों के प्रति इस प्रकार की क्रूर कार्रवाई रोके जाने का आग्रह किया। उन्होंने अफगानी निवेशकों से पाकिस्तान से वापस आने और इसके बदले अफगानिस्तान को आत्मनिर्भर बनाने की अपील की।
इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पास अफगानिस्तान सहित किसी भी देश के व्यक्ति को निष्कासित करने का अधिकार है और पाकिस्तान इसे लेकर किसी बाहरी दबाव में नहीं आएगा। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि निष्कासन की प्रक्रिया मानवीय सम्मान और गरिमा के साथ चलाई जाएगी।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment