Categories: News-Headlines

पाकिस्तान ने चरमपंथी समूह तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर से प्रतिबंध हटाया

चरमपंथी संगठन तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) द्वारा हाल में शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन वापस लेने के बदले पाकिस्तान की सरकार ने टीएलपी पर से प्रतिबंध हटा लिया है। सरकार के विरोध में हुए उक्त प्रदर्शन में 20 से ज्यादा लोगों की जान गई थी जिनमें आधी संख्या पुलिसकर्मियों की थी।

फ्रांस में प्रकाशित हुए ईशनिंदा से संबंधित कार्टून के मुद्दे पर टीएलपी ने फ्रांसीसी राजदूत को वापस भेजने की मांग की थी और हिंसक प्रदर्शन किया था जिसके बाद इस साल अप्रैल में संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हाल में टीएलपी के साथ एक गोपनीय समझौता करने वाली सरकार ने रविवार को एक औपचारिक अधिसूचना जारी की और टीएलपी को प्रतिबंधित संगठनों की सूची से बाहर कर दिया।

संगठन की ओर से भविष्य में कानून के दायरे में रहकर काम करने की प्रतिबद्धता जताने के बाद यह कदम उठाया गया है। टीएलपी ने 18 अक्टूबर को लाहौर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था और इस्लामाबाद तक जुलूस निकालने की घोषणा की थी।

फ्रांसीसी राजदूत को वापस भेजने की मांग और टीएलपी के प्रमुख साद रिजवी की रिहाई को लेकर टीएलपी ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई थी जिसमें 10 पुलिसकर्मी थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.