Categories: News-Headlines

पाकिस्‍तान ने अफगान नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज करने के लिए तीन नई सीमा चौकियां खोलीं

पाकिस्‍तान ने देश में रह रहे अफगान नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज करने के लिए तीन नई सीमा चौकियां खोलीं हैं। हाल के सप्‍ताहों में लगभग तीन लाख अफगानी नागरिक पाकिस्‍तान से निकल चुके हैं। उनके स्‍वैच्छिक रूप से देश छोड़ने की समय सीमा 31 अक्‍तूबर रखी गयी थी। इसके बाद बिना जरूरी कागजात के रह रहे विदेशियों को जबरन निकाला जा रहा है या गिरफ्तार किया जा रहा है। मालूम हो कि पाकिस्‍तान में रह रहे विदेशियों में सबसे अधिक संख्‍या अफगानिस्‍तान के लोगों की है।

अफगानिस्‍तान की तालिबान सरकार और एमनेस्‍टी इंटरनेशनल जैसे मानवाधिकार संगठनों ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। इस समय लगभग 15 हजार अफगानी नागरिक प्रतिदिन पाकिस्‍तान से वापस जा रहे हैं। इस कार्रवाई से पहले लगभग 300 लोग प्रतिदिन सीमा पार करते थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.