पाकिस्तान में गोपनीय सूचना के उल्लंघन के मामले में विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज 10 साल जेल की सजा सुनाई। इस मामले में पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी को भी 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
यह मामला एक गुप्त राजनयिक दस्तावेज़ से संबंधित है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह सज़ा उस समय सुनाई गई है जब पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव नजदीक आ रहे हैं।
अक्टूबर में गोपनीय सूचना को उजागर करने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद इमरान खान और महमूद कुरैशी ने खुद को निर्दोष बताया था। इमरान खान को इस मामले में दिसंबर में जमानत दे दी गई थी। लेकिन कई अन्य कानूनी मामलों के कारण वह सलाखों के पीछे रहे।
इमरान खान की यह दूसरी सजा है, उन्हें पिछले साल अगस्त में तोशाखाना मामले में भी दोषी ठहराया गया था और तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनकी सजा निलंबित कर दी थी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment