पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ-पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को अदालत कक्ष के बाहर से हिरासत में ले लिया। इमरान खान अलकादिर ट्रस्ट मामले में पेश होने के लिए अदालत गए थे।
इस्लामाबाद पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इमरान को उस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक भू-संपदा कंपनी से 50 अरब रुपये वैध करने के लिए इमरान खान और उनकी पत्नी ने अरबों रुपये हासिल किए। इस्लामाबाद में स्थिति सामान्य है, लेकिन धारा 144 लागू कर दी गई है, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए थे।
पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment