Categories: News-Headlines

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर के ऊपर धुंध का घना बादल छा गया है और इसके साथ ही बुधवार को यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। एक स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी कंपनी ने यह जानकारी दी है।

आईक्यूएयर मंच ने कहा कि लाहौर प्रदूषित शहरों की उसकी सूची में सबसे ऊपर है और अमेरिकी पैमाने के अनुसार लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 रहा जबकि दिल्ली दूसरे नंबर पर है और वहां का सूचकांक 183 दर्ज किया गया।

कंपनी के अनुसार ढाका (बांग्लादेश) 169 सूचकांक के साथ तीसरे और कोलकाता 168 सूचकांक के साथ चौथे नंबर पर रहा। एक दिन पहले लाहौर तीसरे स्थान पर था।

लाहौर को कभी बागों का शहर कहा जाता था और 16वीं से 19वीं शताब्दी के बीच मुगल काल के दौरान यहां बड़ी संख्या में बाग थे। तेजी से शहरीकरण और बढ़ती आबादी के कारण अब शहर में बहुत कम हरियाली बची है। लाहौर, कराची के बाद पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

डॉक्टर लोगों को सांस संबंधी बीमारियों से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.