Categories: News-Headlines

पांडु पोत मरम्मत सुविधा यार्ड के निर्माण का कार्य मई 2022 से शुरु होगाः सर्वानंद सोनोवाल

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईड्ब्ल्यूएआई), कोच्ची शिपयार्ड लिमिटेड और आईआईटी मद्रास के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर गुवाहाटी में पांडु पोत मरम्मत सुविधा यार्ड के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि इस शिपयार्ड का निर्माण मई 2022 से शुरु होना है इसके लिए तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना को 2 साल में यानी 2024 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।

इस नई मरम्मत सुविधा के निर्माण के संबंध में घोषणा 26 अगस्त 2021 को की गई थी। इस पोत मरम्मत यार्ड के निर्माण से इस क्षेत्र के आर्थिक पुनरुत्थान में मदद मिलेगी। इस यार्ड का डिजाइन और विकास आईडब्ल्यूएआई तथा कोच्ची शिपयार्ड लिमिटेड संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए तकनीकी समर्थन आईआईटी मद्रास से प्राप्त होगा। स्लिपवे’ के तौर पर जानी जाने वाले इस परियोजना को असम सरकार से प्राप्त 3.67 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की भावी प्रगति वॉटरवेज परियोजना के विकास पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि नेशनल वॉटरवेज 2- दी ब्रह्मपुत्र और नेशनल वॉटरवेज 6- दी बराक के विकास से इस क्षेत्र में माल परिवहन यातायात, यात्री यातायात और इसके साथ ही पर्यटक जेट्टी के विकास में मदद मिलेगी तथा इससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि दोनों नदियों के बीच मोटरेबल वॉटरवेज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करना होगा ताकि नदियों में परिवहन पोतों का आवागमन शुरु करने के लक्ष्य को प्राप्त किया सके।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमें अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और आर्थिक संपदा को पुनः प्राप्त करने के लिए अपनी नदियों को वॉटरवेज के तौर पर विकसित करना होगा, ताकि यात्रियों और सामान के आवागमन को तीव्र और सहज बनाया जा सके। इससे ना सिर्फ पूर्वोत्तर क्षेत्र के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र की सभी राज्य सरकारों ने इन वॉटरवेज के विकास में अपना योगदान दिया है। हम केंद्र की हैसियत से सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि हमारे लोगों को इनका लाभ और तरक्की हासिल हो सके।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.