Categories: News-Headlines

पांच दिन चलने वाले एयरो इंडिया शो का आज बेंगलुरु में समापन

पांच दिन चलने वाले एयरो इंडिया शो का आज बेंगलुरू में समापन हो जाएगा। इस विशाल कार्यक्रम में 98 देशों ने हिस्सा लिया। देश और विदेश से 73 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 राष्ट्रों के वायु सेवा प्रमुखों ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ बैठकें कीं और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

एयरो इंडिया शो के दौरान विभिन्न देशों ने अपने उपकरण तथा साजो सामान का प्रदर्शन किया। भारत ने 115 स्वदेशी कंपनियों की भागेदारी में देश में ही निर्मित 227 उत्पादों को प्रदर्शित किया। भारत का हल्का युद्धक विमान तेजस मार्क-वन इस कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा।

एयरो इंडिया शो के दौरान रक्षा क्षेत्र में काम कर रहे कंपनी और र्स्‍टाटअपस् को फायदा पहुंचा। बंधन कार्यक्रम में 267 पार्टनरशिप 201 एमओईओस 53 घोषणाएं और नौ नये उत्पन्‍न का अनावरण हुआ। इस सबका कुल मूल 80 हजार करोड़़ रुपया रहा। मंथन कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सि‍क्‍योरियटी, वर्चुअल रियलिटी भविष्‍य की टेक्‍नॉलाजी को दर्शाया गया। सभी गतिविधियों में भारत ने अपना मक्‍सद साफ किया कि वह आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहता है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.