पांचवें खेलो इंडिया युवा खेलों-2022 का आयोजन मध्य प्रदेश में होगा। केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की उपस्थिति में यह घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया युवा खेल प्रतियोगिताएं राज्य में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित आठ जगहों पर आयोजित होंगी और इन खेलों में आठ हजार पांच सौ से अधिक एथलीट और खिलाडि़यों के भाग लेने की संभावना है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेलों की शुरूआत 2016 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों में अपने प्रदर्शन और प्रतिभा दिखाने के लिए प्रभावी मंच प्रदान करना है। खेल मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में शानदार काम कर रहा है और मुख्यमंत्री ने खेलों के बुनियादी ढांचे और शुटिंग तथा जल क्रीड़ाओं के लिए एक बड़ा आधारभूत ढांचा तैयार किया है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और युवा कार्य तथा खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment