Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के एगरा के खादिकुल गांव में हुए भीषण विस्फोट में 9 लोगों की मौत, 5 घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के एगरा के खादिकुल गांव में हुए भीषण विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, उसने पटाखा बनाने की अवैध गतिविधियों को गुप्त रूप से जारी रखा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने इस विस्‍फोट की राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- एनआईए से जांच की मांग की है। उन्होंने इस सम्‍बंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजा है।

इस बीच, मुख्‍यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने मामले की सीआईडी जांच के आदेश दिए और कहा कि राज्य को इस घटना की एनआईए से जांच पर कोई आपत्ति नहीं है। संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने यह भी कहा कि कारखाने के मालिक के पश्चिम बंगाल-उड़ीसा सीमा पर स्थित इस गाँव से सटे उड़ीसा राज्य में भाग जाने का संदेह है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को ढाई-ढाई लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। स्थानीय थाना प्रभारी को भी कारण बताओ नोटिस देने को कहा गया है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री के बारे में उनके पास कोई सूचना क्यों नहीं मिली।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.