कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में धारा 144 लागू करने के आदेश को आज रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति जॉय सेनगुप्ता ने अपने आदेश में क्षेत्र में अधिक सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने को कहा है। वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने प्रशासन द्वारा संदेशखाली में धारा 144 लागू करने और इंटरनेट सेवा बंद करने के संबंध में मामला दायर किया था। न्यायमूर्ति सेनगुप्ता ने कहा कि पुलिस ने पिछले 3 वर्षों से संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित किसी मामले में कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में क्षेत्र की महिलाएं सुरक्षा में कमी के कारण भयभीत हैं।
इस बीच बशीरहाट में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प से स्थिति गंभीर हो गई। पार्टी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पथराव किया और पुलिस ने जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांतो मजूमदार ने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही थी। उधर राज्य के मंत्री पार्थ भौमिक और विधायक नारायण गोस्वामी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की एक टीम ने संदेशखाली का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बातचीत की। तृणमूल ने कहा है कि पार्टी की टीम उन क्षेत्रों में गई जहां धारा 144 लागू नहीं थी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment