एमआईसीई बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियों के लिए एक संक्षिप्त शब्द है। एमआईसीई व्यावसायिक पर्यटन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, जो अवकाश पर्यटन के साथ आपस में मेल खाता है। यह तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है और इससे देश को कई फायदे हैं। विशाल क्षमता होने के बावजूद, वैश्विक एमआईसीई कारोबार के लगभग 1 प्रतिशत के साथ भारत अपेक्षाकृत निचले स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर, भारत के पास एक बड़ा निर्गामी एमआईसीई बाजार है और यह महत्वपूर्ण रूप से वृद्धि कर रहा है।
पर्यटन मंत्रालय ने एमआईसीई की अपार क्षमता को पहचाना है और पर्यटन के इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रचार और विकास पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पर्यटन मंत्रालय ने इसके अनुसार भारत में एमआईसीई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक मसौदा राष्ट्रीय रणनीति और कार्य योजना तैयार की थी, जिसे पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट https://tourism.gov.in/ पर उपलब्ध निम्नलिखित लिंक से “नया क्या है” अनुभाग के तहत पहुँचा जा सकता है।”
मसौदा रणनीति दस्तावेज को अंतिम रूप देने और दस्तावेज को अधिक व्यापक बनाने के लिए आगे बढ़ने से पहले, पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय रणनीति और कार्य योजना के मसौदे पर प्रतिक्रिया/टिप्पणियां/सुझाव आमंत्रित किए हैं। टिप्पणियों को 30 जून, 2021 तक या उससे पहले ई-मेल आईडी: js.tourism@gov.in, bibhuti.dash72@gov.in, prakash.om50@nic.in. पर पर्यटन मंत्रालय को भेजा जा सकता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment