पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हुए हमले के एक मुख्य षड्यंत्रकारी शाहिद लतीफ को आज पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात लोगों ने मार गिराया। लतीफ 2016 के पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हुए आतंकी हमले का एक मुख्य षड्यंत्रकारी था और वह भारत में सबसे वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल था।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकल पर तीन बंदूक धारियों ने लतीफ और उसके दो सहयोगियों पर गोली चलाई। इनमें से दो की मृत्यु घटना स्थल पर हो गई और एक घायल हो गया। लतीफ मस्जिद में मौलवी के रूप में कार्यरत था। लतीफ को भारत में गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के अन्तर्गत आतंकवादी घोषित किया गया था। वह लम्बे समय से सियालकोट में रह रहा था और भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल था। वह 1999 में इंडियन एयरलाइन्स के अपहरण में एक आरोपी था। लतीफ को 1994 में भारत में गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई होने के बाद उसे जेल में डाल दिया गया था। 2010 में सजा पूरी होने के बाद उसे पाकिस्तान भेज दिया गया था।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment