Categories: News-Headlines

पंजाब में कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक संकट अखबारों की बड़ी खबर 29 सितंबर 2021

पंजाब में कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक संकट अखबारों की बड़ी खबर है। राजस्‍थान पत्रि‍का की सुर्खी है- कलह के चौराहे पर कांग्रेस। चन्‍नी मंत्रिमंडल विस्‍तार से नाराज प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सिद्धू ने दिया इस्‍तीफा।

हिंदुस्‍तान सुखद शीर्षक से लिखता है- साढे़ छह महीने बाद 20 हजार से कम संक्रमित। देश में कोरोना संक्रमण से एक दिन में एक सौ उनासी लोगों की मौत, 193 दिन में सबसे कम। दैनिक जागरण लिखता है- कोरोना से मौत पर 50-50 हजार रुपए देने का आदेश। केन्‍द्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को लिखा पत्र, राज्‍य आपदा प्रबंधन कोष से अनुग्रह राशि देने को कहा।

राजस्‍थान पत्रिका ने उच्‍चतम न्‍यायालय के हवाले से लिखा है- दिव्‍यांगजनों के लिए पदोन्‍नति में आरक्षण का आदेश, चार माह में लागू करें। केन्‍द्र ने मांगा था अदालत के फैसले पर स्‍पष्‍टीकरण। उधर, पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद धार्मिक पर्व और शादी समारोह में इसके इस्‍तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी को नवभारत टाइम्‍स ने सुर्खी दी है- सु्प्रीम कोर्ट बोला जीवन से नहीं खेलने देंगे।

आतंकवाद पर अमरीकी संसद की ताजा रिपोर्ट के हवाले से अमर उजाला की सुर्खी है- 12 विदेशी आतंकी गुटों का घर है पाकिस्‍तान। लश्‍कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्‍मद जैसे पांच गुट भारत विरोधी।

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्‍थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान लोकसत्‍य के मुख पृष्‍ठ पर है- शीर्षक है एक लाख आपदा मित्र बनाएगी सरकार। योजना के तहत 350 जिलों के युवाओं को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.