पंजाब मंत्रिमंडल ने आज अपनी पहली बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पडे 25 हजार रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि राज्य पुलिस विभाग में दस हजार और अन्य विभिन्न विभागों में 15 हजार पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान इन पदों को भरने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि पदों की अधिसूचना और विज्ञापन की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली।
हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment