Categories: News-Headlines

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत और कई अन्‍य बीमार

पंजाब के लुधियाना में आज एक रिहायशी इलाके में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य बीमार हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

उपायुक्‍त सुरभि मलिक ने मीडिया को बताया कि गैस रिसाव का पता लगाने के लिए मेनहॉल से नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि गैस के असर से लोगों की मौत हुई है और पोस्‍टमोर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उपायुक्‍त ने बताया कि सरकार ने मृतकों के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपए और बीमार व्‍यक्ति को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने और मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

सुरभि मलिक ने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्‍थानीय लोगों से सुरक्षित स्‍थानों पर जाने को कहा गया है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मियों को बुलाया गया है साथ ही एनडीआरएफ की विशेष टीम जांच करेगी कि किस प्रकार की गैस का रिसाव हुआ है।

पीडितों को लुधियाना के सिविल अस्‍पताल और सतगुरू प्रताप सिंह अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने लुधियाना गैस त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया है। वे आज राजभवन में मन की बात की 100वीं कड़ी की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।”

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.