Categories: News-Headlines

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी।

मंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें सुनाम से दो बार विधायक रह चुके अमन अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर; खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान; गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह; समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा; जगराओं से दो बार विधायक रहीं सर्वजीत कौर मनुके; तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर; और बुढलाडा से विधायक बुद्ध राम शामिल हैं।

इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।

मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 है। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं।

मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।

‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

16 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.