Categories: News-Headlines

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना बम विस्फोट मामले में केंद्र से मांगी मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए बम विस्फोट मामले की जांच कर उसके कारणों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है।

चन्नी ने कहा कि उन्होंने विस्फोट के कुछ घंटे बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। इसके बाद केंद्र ने बम विस्फोट की जांच के लिए पंजाब में कुछ टीम भेजी हैं।

लुधियाना की जिला अदालत परिसर में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये। इसके बाद पंजाब सरकार ने राज्य भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया।

पुलिस को संदेह है कि अदालत परिसर की एक इमारत की दूसरी मंजिल के शौचालय में हुए विस्फोट में मारा गया व्यक्ति विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहा था, या फिर वह आत्मघाती हमलावर भी हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने विस्फोट के मद्देनजर खुफिया तंत्रों के विफल होने की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी नहीं है। हम पूरी तरह से सतर्क हैं।’’

चन्नी ने बृहस्पतिवार को आशंका जतायी थी कि विस्फोट राज्य में ‘‘अराजकता’’ पैदा करने का प्रयास हो सकता है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।

चन्नी ने बाद में लुधियाना के मुल्लांपुरा दाखा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, विस्फोट और पिछले कुछ दिनों में कथित बेअदबी की कोशिशों के आपस में जुड़े होने की बात कही।

बेअदबी विवाद पर, उन्होंने कहा कि सरकार लुधियाना के एक गुरुद्वारे में बेअदबी के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है।

चन्नी ने कहा, ‘‘हमें बेअदबी का प्रयास या कोई अन्य सबूत नहीं मिला। एक व्यक्ति गुरुद्वारे की ओर भागा। इस मामले की जांच की जा रही है। इसको लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी में संशोधन किया जाएगा।’’

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.